‘एडिटर्स गिल्ड’ ने तेलुगु दैनिक के खिलाफ पुलिस के आपराधिक मामले दर्ज करने को परेशान करने वाला बताया

‘एडिटर्स गिल्ड’ ने तेलुगु दैनिक के खिलाफ पुलिस के आपराधिक मामले दर्ज करने को परेशान करने वाला बताया

‘एडिटर्स गिल्ड’ ने तेलुगु दैनिक के खिलाफ पुलिस के आपराधिक मामले दर्ज करने को परेशान करने वाला बताया
Modified Date: September 19, 2025 / 10:42 pm IST
Published Date: September 19, 2025 10:42 pm IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा एक तेलुगु दैनिक के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने को ‘परेशान करने’ वाला बताया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को लिखे एक पत्र में गिल्ड ने कहा कि राज्य पुलिस ने विभिन्न थानों में ‘साक्षी’ दैनिक के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं, जिनमें एक मामला एक नेता के संवाददाता सम्मेलन से जुड़ी खबर के लिए दर्ज किया गया है। इस घटना की खबर कई अन्य अखबारों और मीडिया संस्थानों ने भी दी थी।

गिल्ड ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपराधिक कानून के इस चुनिंदा इस्तेमाल से लगता है कि पुलिस ने अपनी हद पार कर ली है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इस पत्र के माध्यम से हम आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं कि आप यह सुनिश्चित करें कि आंध्र प्रदेश में मीडिया को चुनिंदा आपराधिक शिकायतों के माध्यम से परेशान न किया जाए।’’

गिल्ड ने कहा कि पुलिस का आचरण व्यावसायिकता और निष्पक्षता को दर्शाना चाहिए और किसी भी प्रकाशन के प्रति प्रतिशोध की भावना नहीं दिखानी चाहिए।

भाषा संतोष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में