Indian Cricketer Dies on Field: मैच के दौरान धाकड़ भारतीय क्रिकेटर के सीने में दर्द की शिकायत, मैदान में ही हो गई मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Indian Cricketer Dies on Field: मैच के दौरान धाकड़ भारतीय क्रिकेटर के सीने में दर्द की शिकायत, मैदान में ही हो गई मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Indian Cricketer Dies on Field: मैच के दौरान धाकड़ भारतीय क्रिकेटर के सीने में दर्द की शिकायत, मैदान में ही हो गई मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी /image: AI Generated
- क्रिकेट खेल रहे 25 वर्षीय युवक की सीने में दर्द की मौत
- मैच से पहले टॉस का वीडियो सामने आया
- पुलिस ने संदिग्ध हृदयाघात की बात कही
जयपुर: Indian Cricketer Dies on Field राजस्थान के दौसा जिले के महवा इलाके में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द की शिकायत के बाद 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम समलेटी गांव में हुई और मृतक की पहचान रामराज मीणा के रूप में हुई है।
भारतीय क्रिकेटर मैदान मौत
Indian Cricketer Dies on Field पुलिस के मुताबिक, रामराज ने क्रिकेट खेलते समय सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे महवा अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, जयपुर ले जाते समय रामराज की रास्ते में मौत हो गई।
पांच महीने पहले हुई थी रामराज की शादी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैच शुरू होने से पहले बनाए गए एक वीडियो में रामराज अपने दोस्तों के साथ टॉस करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि रामराज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। महवा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को एक युवक की संदिग्ध हृदयाघात से मौत की सूचना मिली है, लेकिन परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। रामराज की शादी करीब पांच महीने पहले अप्रैल में हुई थी और वह सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि युवक का शव परिजन को सौंप दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Lakhimpur Kheri School Firing: स्कूल में खौफनाक वारदात, युवक ने महिला टीचर की दिनदहाड़े की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या
- CM Sai Met Biswabhusan Harichandan: सीएम साय ने की छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की मुलाकात, जनकल्याणकारी कार्यों पर हुई चर्चा
- Shyam Bihari jaiswal-Deepak Baij Live Debate: विजय-भूपेश के बाद अब दीपक बैज और श्याम बिहारी जायसवाल के बीच होगी खुली बहस? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आपकी चुनौती स्वीकार है

Facebook


