योगी आदित्यनाथ में हाथरस की घटना को ‘त्रासदी’ कहने की शालीनता होनी चाहिए थी: राहुल

योगी आदित्यनाथ में हाथरस की घटना को ‘त्रासदी’ कहने की शालीनता होनी चाहिए थी: राहुल

योगी आदित्यनाथ में हाथरस की घटना को ‘त्रासदी’ कहने की शालीनता होनी चाहिए थी: राहुल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: October 6, 2020 9:23 am IST

पटियाला, छह अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस मामले को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में इतनी शालीनता होनी चाहिए थी कि वह दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना को ‘त्रासदी’ कहते।

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में ‘खेती बचाओ यात्रा’ निकालने वाले गांधी ने यह भी कहा कि हाथरस की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शब्द भी नहीं बोला।

पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कोरोना सर्वेक्षण दल से …

उन्होंने पटियाला में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं हाथरस देश की उन लाखों महिलाओं के लिए गया, जिनके साथ रोज छेड़छाड़ की घटना होती है। उन हजारों महिलाओं के लिए गया, जिनके साथ बलात्कार होता है। मुझे आश्चर्य होता है कि इस घटना पर प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला।’’

एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री में इतनी शालीनता होनी चाहिए थी कि वह कहते कि यह एक त्रासदी है और हम इस मामले को देखेंगे तथा लड़की के परिवार की रक्षा करेंगे।’’

पढ़ें- ऋचा जोगी के जाति को रद्द करने की उठी मांग, कलेक्टर …

उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से इस मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार को बदनाम करने की ‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’ का आरोप लगाए जाने संबंधी प्रश्न पर कांग्रेस नेता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपने विचार प्रकट करने को स्वतंत्र हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘योगी जी जो कल्पना करना चाहें, वो कर सकते हैं। मैंने वहां यह देखा कि एक प्यारी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था, उसकी गर्दन तोड़ दी गई थी और उसके परिवार को धमकी दी गई। जिन लोगों ने यह सब किया उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अगर योगी जी को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय साजिश है तो ठीक है। ऐसा सोचने का उनको अधिकार है। मैंने जो देखा, वो एक त्रासदी थी।’’


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.