देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,925 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,925 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,925 हुई
Modified Date: June 18, 2023 / 11:19 am IST
Published Date: June 18, 2023 11:19 am IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,480 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,017 से घटकर 1,925 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल के कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में दो और नाम जोड़ने के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,895 हो गई।

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,44,59,660 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,67,34,064 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

भाषा निहारिका पारुल

पारुल


लेखक के बारे में