देश में COVID19 के कुल मामलों की संख्या 26917 हुई, 5913 लोग स्वस्थ तो 826 लोगों ने गंवाई जान

देश में COVID19 के कुल मामलों की संख्या 26917 हुई, 5913 लोग स्वस्थ तो 826 लोगों ने गंवाई जान

देश में COVID19 के कुल मामलों की संख्या 26917 हुई, 5913 लोग स्वस्थ तो 826 लोगों ने गंवाई जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: April 26, 2020 1:34 pm IST

नईदिल्ली। देश में आज COVID19 के कुल मामलों की संख्या 26917 हो गई है, जिनमें 20177 सक्रिय मामले हैं, अब तक 826 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5913 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 1975 नए COVID19 पॉजिटिव मामले और 47 मौतें भी रिपोर्ट की गई हैं।

ये भी पढ़ें:लॉकडाउन में बीच सड़क पर बाइक सवारों से वसूली करते नजर आई पुलिस, RJD ने वीडियो…

पश्चिम बंगाल में COVID19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 461 हो गई है, मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। तमिलनाडु में आज 64 नए COVID19 मामले और 1 मौत दर्ज की गई है, कुल मामलों की संख्या 1,885 और मौतों की संख्या 24 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 838 है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना के 69 मामले आज फिर मिले, 2 ने तोड़ा दम, सुबह सा…

इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में अब तक COVID19 के 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 13 सक्रिय हैं, 22 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 1 व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो चुकी है। बिहार में 259 तक आंकड़े पहुंच गए हैं, राज्य में आज 4 और लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। कर्नाटक राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 503 हो गई है, इसमें 19 मौतें और 182 डिस्चार्ज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: एक परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, बहू ही न…

जम्मू-कश्मीर से पिछले 24 घंटों में 29 और COVID19 मामले सामने आए हैं। सभी 29 मामले कश्मीर डिवीजन के हैं। कुल मामलों की संख्या अब 523 पहुंच गई है, जिसमें से 466 मामले कश्मीर घाटी से और 57 जम्मू संभाग से हैं। वहीं चंडीगढ़ में COVID19 के कुल मामलों की संख्या 30 हो गई है, जिनमें से 17 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 756 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: होमगार्ड को सरेराह उठक-बैठक कराने वाले अफसर का प्रमोशन

रांची में आज 6 नए मामले सामने आए हैं, सदर अस्पताल के स्टाफ के 1 व्यक्ति, हिंदपीरी में 3 और लोवाडीह में 2 को पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 73 हो गई है। उत्तर प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 1843 हो गई है, 289 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, 29 मौतें भी हुई हैं जिसमें से ज्यादातर बुजुर्ग हैं या इनको कोई दूसरी गंभीर बीमारी थी, 1525 सक्रिय मामले हैं। 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com