दर्जन भर शेरों के बीच महिला ने बच्चे को जन्म दिया..
दर्जन भर शेरों के बीच महिला ने बच्चे को जन्म दिया..
गुजरात में गुजरी बुधवार की रात को एक महिला कभी नहीं भूल पाएगी, क्योंकि महिला ने दर्जन भर शेरों के बीच बुधवार रात को एक बच्चे को जन्म दिया. दरअसल अमरेली के लुंसापुर गांव में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस बुलाया गया. एंबुलेंस महिला को लेकर गांव से निकला ही था कि हाईवे पर 11 से 12 शेरों के एक झुंड ने एंबुलेंस को घेर लिया.
लिहाजा ड्राइवर को एंबुलेंस रोककर शेरों के हटने का इंतजार किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ शेर बीच सड़क जुटे रहे. लेकिन महिला को लेबर पैन बढ़ने से एंबुलेंस स्टाफ ने गाड़ी के भीतर ही प्रसव कराने का फैसला लिया. एंबुलेंस स्टाफ ने डॉक्टर के सुझावों के मुताबिक 25 मिनट में डिलीवरी कराने में सफलता हासिल हुए. इस पूरे समय के दौरान शेर एंबुलेंस के चारों ओर चक्कर लगाते रहे। नवजात को बेबी वॉर्मर में रखने के बाद ड्राइवर ने एंबुलेंस को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना शुरू किया।

Facebook


