कलबुर्गी और बेलगावी की अदालतों को भेजे गए धमकी वाले ईमेल गलत साबित हुए
कलबुर्गी और बेलगावी की अदालतों को भेजे गए धमकी वाले ईमेल गलत साबित हुए
कलबुर्गी/बेलगावी, तीन मार्च (भाषा) कलबुर्गी और बेलगावी की जिला अदालतों को मंगलवार सुबह बम की धमकी वाले ईमेल भेजे गए जिससे दहशत फैल गई और परिसरों को तुरंत खाली करा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि संबंधित जिला अदालतों की आधिकारिक आईडी पर ईमेल मिलने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को परिसरों से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम और खोजी दलों के साथ मिलकर दोनों जिलों में अदालत परिसरों की गहन तलाशी ली।
हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
ईमेल एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि धमकी झूठी प्रतीत होती है।
पुलिस ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।
भाषा अविनाश मनीषा
मनीषा

Facebook


