जयपुर में 10 वर्षीय बालक की हत्या के आरोप में तीन नाबालिग पकड़े

जयपुर में 10 वर्षीय बालक की हत्या के आरोप में तीन नाबालिग पकड़े

जयपुर में 10 वर्षीय बालक की हत्या के आरोप में तीन नाबालिग पकड़े
Modified Date: June 28, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: June 28, 2026 4:47 pm IST

जयपुर, 28 जून (भाषा) जयपुर में 10 वर्षीय एक बालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 25 जून को मुहाना थाना क्षेत्र में कैश्यावाला पानी की टंकी के पास एक नाले से एक बालक का सिर कटा शव बरामद किया गया है।

उसने बताया कि 14 जून से लापता इस बालक का सिर कुछ दूरी पर मिला था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया, ‘‘इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों नाबालिग बालक के परिचित एवं उसके पड़ोसी हैं। बालक ने आरोपियों की बहन से कुछ कह दिया था, जिसे लेकर कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पार्टी देने का बहाना बनाकर बालक को एक सुनसान स्थान पर बुलाया, जहां कथित तौर पर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीनों नाबालिगों को निरुद्ध कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की उम्र 11 से 12 वर्ष के बीच है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में