झारखंड के खूंटी जिले में तीन लोगों की हत्या

झारखंड के खूंटी जिले में तीन लोगों की हत्या

झारखंड के खूंटी जिले में तीन लोगों की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: August 22, 2022 8:33 pm IST

खूंटी, 22 अगस्त (भाषा) झारखंड के खूंटी जिले में तीन लोगों की कथित तौर पर उनके ही एक रिश्तेदार ने हत्या कर दी जिनमें एक पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना रविवार रात को खूंटी थाना क्षेत्र के तहत चंडीडीह गांव में घटी। आरोपी की पहचान मुरहू थाना क्षेत्र के गजगांव निवासी हेमंत पूर्ति के रूप में की गयी है।

खूंटी थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि पूर्ति ने नशे की हालत में अपराध को अंजाम दिया। अपराध में इस्तेमाल फावड़े को बरामद कर लिया गया है।’’

कुमार ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान 65 साल के बिटना मुंडा, उनके 25 साल के बेटे सुदा मुंडा और एक अन्य ग्रामीण विकास महतो के रूप में की गयी है।

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।