कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Modified Date: January 7, 2024 / 09:07 am IST
Published Date: January 7, 2024 9:07 am IST

तुमकुरु (कर्नाटक), सात जनवरी (भाषा) कर्नाटक के तुमकुरु जिले में तुरुवेकेरे के समीप एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को हुए हादसे के वक्त तिपतुर के रहने वाले तीनों लोग आदि चुंचनगिरि मठ से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय अनिल कुमार और नरसिम्हा मूर्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि काव्या (19) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

भाषा गोला जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में