Violence against New Waqf Act: वक़्फ़ कानून के विरोध में हिंसा, 3 लोगों की मौत.. घर से बरामद बाप-बेटे की लाश, 10 पुलिसकर्मी घायल
बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ से जुड़ी हिंसा में दो लोगों की मौत, जांच जारी: पुलिस
Violence against New Waqf Act in West Bengal
- वक्फ एक्ट विरोध में भड़की हिंसा में पिता-पुत्र की चाकू से हत्या हुई।
- पुलिस ने 118 लोगों को गिरफ्तार कर, कई इलाकों में गश्त बढ़ाई।
- धुलियान में एक बीड़ी मजदूर को गोली मारी गई, हालत स्थिर है।
Violence against New Waqf Act in West Bengal : कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ जारी प्रदर्शन से कथित रूप से जुड़ी हिंसक झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हिंसा प्रभावित शमशेरगंज क्षेत्र में जाफराबाद स्थित एक घर में पिता और पुत्र के शव बरामद किए गए जिनके शरीर पर चाकू से वार के निशान थे।
अधिकारी ने पुष्टि की कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘दोनों अपने घर के अंदर अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।’’ पीड़ितों के परिवार ने आरोप लगाया कि अपराधियों ने उनके घर में लूटपाट की और दोनों पर चाकू से प्रहार किया।
Violence against New Waqf Act in West Bengal : अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच जारी है और हम हत्याओं में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने परिवार के अन्य सदस्यों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की है।’’ एक अलग घटना में, शमशेरगंज खंड के धुलियान में एक अन्य व्यक्ति को गोली मार दी गई।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में और उसके आसपास गश्त बढ़ा दी और शांति मार्च निकाला। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि एक बीड़ी कारखाने के कर्मचारी को उस वक्त गोली मार दी गई जब वह काम पर जा रहा था।
Read Also: Bengal govt bans transfer: राज्य सरकार ने 300 से अधिक स्कूल कर्मचारियों के तबादले पर लगाई रोक
Violence against New Waqf Act in West Bengal : अधिकारी ने पुष्टि की, ‘‘उसकी हालत स्थिर है और उसका इलाज मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है, जहां उसे जंगीपुर अस्पताल से लाया गया था।’’ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम ने बताया कि शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न हिस्सों में झड़पों के दौरान 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। शमीम ने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के सिलसिले में पुलिस अब तक 118 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हिंसा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चार राउंड गोलीबारी की।
#UPDATE | West Bengal: Three people died in Dhuliyan, Murshidabad, where people staged a protest against the Waqf Amendment Act: West Bengal Police https://t.co/AUlVgWqHVe
— ANI (@ANI) April 12, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि यह अधिनियम वक्फ संपत्तियों को नियंत्रित करने और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को कम करने का प्रयास है, जिससे असंतोष और हिंसा भड़क उठी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Two killed in Waqf-related violence in West Bengal's Murshidabad district, investigation underway: Police

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm