भुवनेश्वर, 16 मार्च (भाषा) भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में सोमवार को तेज रफ्तार एक कार ने सुबह सैर कर रहे लोगों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे बने एक गड्ढे में गिर गई, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिपिली थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले उत्तरा क्षेत्र के पास उस समय हुई, जब वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-316 से होते हुए पुरी की ओर जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद गड्ढे में गिरी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं, चालक और एक यात्री को अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में दोनों महिलाओं और चालक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि यात्री का इलाज चल रहा है।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप