मप्र के हरदा में कार की टक्कर से तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत

मप्र के हरदा में कार की टक्कर से तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत

मप्र के हरदा में कार की टक्कर से तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत
Modified Date: July 14, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: July 14, 2026 2:28 pm IST

हरदा (मध्यप्रदेश), 14 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के हरदा जिले में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हादसा नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में डगावानीमा गांव के पास फोरलेन पर रात 12 बजे के करीब हुआ, जब मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक सड़क पार कर रहे थे।

थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि तीनों युवक हरदा की ओर आ रहे थे तभी डगावानीमा से हरदा जाने वाले मार्ग पर फोरलेन पार करते समय बैतूल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि इस टक्कर के बाद बेसुध पड़े तीनों युवकों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भारती ने बताया कि मंगलवार सुबह तीनों का पोस्टमॉर्टम करके शव परिजनों को सौंप दिए गए और साथ ही मामला दर्ज कर इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सिराली गांव के किसानी मोहल्ला निवासी संदीप खरबड़े (30), हरदा के बीबी सीटी कॉलोनी निवासी सुनील सिंह (30) और सोताड़ा गांव निवासी गोपाल राजपूत (31) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों दोस्त थे और एयर कंडीशनर की मरम्मत का काम करते थे।

भाषा सं ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में