झारखंड के बोकारो में रेल की पटरियों पर मिले तीन क्षत-विक्षत शव
झारखंड के बोकारो में रेल की पटरियों पर मिले तीन क्षत-विक्षत शव
बोकारो (झारखंड), चार जून (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में बृहस्पतिवार सुबह रेल की पटरियों पर तीन क्षत-विक्षत शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शव रांची-बोकारो रेलखंड पर स्थित राधागांव रेलवे स्टेशन के निकट मिले।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि बुधवार रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारी के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान बोकारो जिले के महुआटांड़ गांव के निवासी बबलू सोरेन के रूप में हुई है।
बोकारो स्टील सिटी रेल थाने के प्रभारी अमरेंद्र पतवार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चास सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


