उत्तर-पूर्वी दिल्ली में टैक्सी चालक से लूटपाट करने के आरोप में तीन यात्री गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में टैक्सी चालक से लूटपाट करने के आरोप में तीन यात्री गिरफ्तार
नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने वेलकम इलाके में एक टैक्सी चालक की कार और मोबाइल फोन लूटने के आरोप में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह घटना 22 जून को उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले टैक्सी चालक परवेज उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लकड़ी मार्केट पुलिया के पास यात्रियों का इंतजार कर रहे थे, तभी नशे में धुत तीन लोगों ने लोनी गोल चक्कर जाने के लिए उनकी टैक्सी किराए पर ली।
पुलिस ने बताया कि यात्रा के दौरान एक आरोपी ने परवेज को चालक की सीट से धक्का देकर कार पर कब्जा कर लिया और भोपुरा बॉर्डर पर पहुंचने पर परवेज को बाहर फेंककर कार लेकर भाग गया।
उन्होंने कहा कि परवेज का मोबाइल फोन गाड़ी के अंदर था और आरोपियों ने उसे भी ले लिया।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांचकर्ताओं ने आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी निगरानी की और स्थानीय स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाई।
उन्होंने मेहताब (29), अमन (22) और मोहम्मद फैसल (23) को गिरफ्तार कर लिया।
भाषा
शुभम गोला
गोला

Facebook


