कोलकाता हवाई अड्डे पर लिफ्ट गिरने से तीन श्रमिक घायल

कोलकाता हवाई अड्डे पर लिफ्ट गिरने से तीन श्रमिक घायल

कोलकाता हवाई अड्डे पर लिफ्ट गिरने से तीन श्रमिक घायल
Modified Date: May 26, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: May 26, 2026 4:49 pm IST

कोलकाता, 26 मई (भाषा) कोलकाता हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक लिफ्ट के अचानक गिर जाने की घटना में कम से कम तीन मजदूर मामूली रूप से घायल हो गये। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर लिफ्ट संख्या-34 की मरम्मत का काम चल रहा था।

कोलकाता विमानपत्तन के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा, ‘‘मरम्मत के दौरान लिफ्ट अचानक गिर गई। तीन श्रमिकों को मामूली चोट आई और उन्हें अस्पताल भेज दिया गया।

भाषा वैभव रंजन

रंजन


लेखक के बारे में