Today Latest News and Live Updates 19 March: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पास, ड्रायफ्रूट व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें
Today Latest News and Live Updates 19 March: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पास, ड्रायफ्रूट व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड

Today Latest News and Live Updates 19 March: कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। राज्य के कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने प्रस्ताव पेश किया था।
ड्रायफ्रूट व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड
बिलासपुर। ड्रायफ्रूट व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड। 2 व्यापारियों के दुकान और गोदामों में GST ने छापा मारा है। GST की टीम गोपालदास टोडरमल और पवन ड्रायफ्रूट पहुंची। दस्तावेज, कंप्यूटर, सहित बिल वाउचर की जांच की जा रही है।
रायपुर। IBC24 Shakti Samman 2025 Live Updates 19 March: 16 सालों से खबरों के प्रति जवाबदेही के साथ-साथ अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते आ रहे प्रदेश का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ चैनल आईबीसी 24 ने एक बार फिर अपने सामाजिक सरोकारों को निभाया है । आईबीसी 24 ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाली 23 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया है। आज के इस कार्यक्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी शामिल हुई। वहीं आईबीसी 24 के चेयरमैन सुरेश गोयल और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन के हाथों इन महिलाओं को IBC24 के शक्ति सम्मान 2025 से नवाजा गया।
Today Latest News and Live Updates 19 March: नई दिल्ली। पूरी दुनिया के लिए आज बड़ी खुशखबरी का दिन है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर वापस आ गए हैं। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। पूरी टीम की मेडिकल जांच की जा रही है। नासा ने प्रेसवार्ता करके पूरे मिशन को सफल बताया है। नासा ने कहा कि सबकुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन है और आज भी सदन में हंगामा होने की संभावना है। सदन में आज मंत्री राम विचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों से जुड़े सवाल-जवाब होंगे, जिनके दौरान हंगामा हो सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एनएमडीसी से संबंधित प्रदूषण पर सवाल उठाया है, जिसे लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है।
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में पहले कदम के रूप में ऊर्जा, बुनियादी ढांचे पर सीमित युद्ध विराम पर सहमत हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय सह आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर एक घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत हुई।
दीर अल-बलाह। इजरायल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फलस्तीनी मारे गए। यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने दी। अचानक किये गए इस हमले की वजह से जनवरी से लागू संघर्षविराम टूट गया तथा 17 महीने से जारी युद्ध के फिर से शुरू होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
Shahdol Breaking News: पिकनिक मनाने गए जीजा साली सोन नदी में बहे, साली का शव मिला, जीजा की तलाश जारी
शहडोल अपडेट-
पिकनिक मनाने गए जीजा साली सोन नदी में बहे
साली का शव मिला, जीजा की तलाश जारी
सोहागपुर थाना क्षेत्र के खेतौली की घटना
Sheopur Breaking News: पोस्ट ऑफिस गली में चेन स्नेचिंग, महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर भागा आरोपी
श्योपुर-
पोस्ट ऑफिस गली में चेन स्नेचिंग
महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर भागा आरोपी
चेन स्नेचिंग की वारदात CCTV में कैद
कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी
Jabalpur Breaking News: कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की बढ़ी मुश्किलें, MP MLA कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
जबलपुर – सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की बढ़ी मुश्किलें
MP MLA कोर्ट ने जारी किया कांग्रेस विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
1 लाख 25 हज़ार रु के चेक बाउंस का है मामला
कोर्ट के लगातार समन के बाद भी कांग्रेस विधायक नहीं हो रहे थे हाजिर
साल 2016 से लगातार जारी किए जा रहे थे समन
जबलपुर की MP MLA कोर्ट ने जारी किया जमानती गिरफ्तारी वारंट
अगली सुनवाई पर अदालत में पेश होना होगा कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को
सतना एसपी को वॉरेंट की तामीली कराने के निर्देश
3 अप्रैल को होगी मामले पर अगली सुनवाई।
Gwalior Breakimg News: एक नाबालिग लड़की की निशानदेही पर बच्चें का शव मिला, नाबालिग बच्चें के साथ नाबालिग लड़की दिखी थी
ग्वालियर
एक नाबालिग लड़की की निशानदेही पर बच्चें का शव मिला,
नाबालिग बच्चें के साथ नाबालिग लड़की दिखी थी,
पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया।
Bilapur Breaking News: इंजेक्शन लगने के बाद गर्भपात का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट ने इस मामले को लिया संज्ञान
बिलासपुर-
इंजेक्शन लगने के बाद गर्भपात का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
कोर्ट ने इस मामले को लिया संज्ञान
स्वास्थ्य सचिव को जारी हुआ नोटिस
अगली सुनवाई 2 अप्रैल को
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल का मामला
Raipur Breaking News: मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम का होगा फिर आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम का होगा फिर आयोजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए कहा
जल्द ही जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले हैं
अब संभागों में भी जनदर्शन की तैयारी कर रहे है
Raipur Breaking News: प्रदेश BJP ने 4 मंडल अध्यक्षों/2 महामंत्री की नियुक्ति की, 6 मंडल में अध्यक्ष/महामंत्री की नियुक्ति
प्रदेश BJP ने 4 मंडल अध्यक्षों/2 महामंत्री की नियुक्ति की
रायपुर शहर जिला के 6 मंडल में अध्यक्ष/महामंत्री की नियुक्ति

Singrauli Breaking News: हैवी ब्लास्टिंग का मामला पहुंचा HC टागरेट पूरा करने के लिए NCL कर रहा हैवी ब्लास्टिंग
सिंगरौली- हैवी ब्लास्टिंग का मामला पहुंचा HC
टागरेट पूरा करने के लिए NCL कर रहा हैवी ब्लास्टिंग
2 सप्ताह में कोल मिनिस्ट्री, प्रदूषण विभाग, कलेक्टर से मांगा जवाब
हैवी ब्लास्टिंग से आसपास के लोगों को होती है परेशानी
पत्थर खदानों में गिट्टी निकालने किया जाता है ब्लास्ट
Gwalior Breaking News: मासूम देवराज का शव मिला, मिट्टी के ढेर में मिला शव
ग्वालियर
मासूम देवराज का शव मिला,
मिट्टी के ढेर में मिला शव,
कॉस्मो वैली सोसाइटी के कैम्पस में मिला,
सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची,
कल दोपहर में हुआ था लापता,
4 साल का था देवराज।
Punjab Breaking News: पुलिस ने किसानों के टेंट को किया ध्वस्त, पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर था टेंट
पंजाब-
पुलिस ने किसानों के टेंट को किया ध्वस्त
पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर था टेंट
किसान कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे
शंभू बॉर्डर से भी किसानों को हटाया जा रहा
Jabalpur Breaking News: मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, एक दूसरे पर रॉड से किया हमला
जबलपुर-
मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद
एक दूसरे पर रॉड से किया हमला
भाई-बहन घायल, अस्पताल में भर्ती
विवाद का वीडियो भी आया सामने
सिहोरा थाना क्षेत्र की घटना
Balodabazar News: तलवार से केक काटने वाला आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार-
तलवार से केक काटने वाला आरोपी गिरफ्तार
अपने बर्थडे पर तलवार लहराकर काटा था केक
इंस्टाग्राम पर वीडियो किया था अपलोड
गिरौदपुरी चौकी पुलिस की कार्रवाई
CG News: विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
रायपुर
विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
Bhopal News: नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण कल
भोपाल
नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण कल
सीएम डाॅ मोहन यादव करेंगे लोकार्पण
2489 करोड़ रुपए से अधिक की है परियोजना
उज्जैन जिले के तराना में कार्यक्रम
100 गांव की 30 हजार 218 हेक्टेयर भूमि में होगी सिंचाई
उज्जैन जिले की दो तहसील तराना और घट्टिया
जबकि शाजापुर जिले की शाजापुर विधानसभा को मिलेगा लाभ
पेयजल के लिए भी पानी होगा उपलब्ध
कई विकासकार्यों की आधारशिला भी रखेंगे
Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम कमांड सेंटर का निरीक्षण किया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और विभागों व परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और विभागों व परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। pic.twitter.com/UbwcyAig56
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025
CG News: E-ऑफिस का क्रियान्वयन 1 अप्रैल से शुरू होगा – CM विष्णुदेव साय
CM विष्णुदेव साय ने कहा
लाल फीताशाही को समाप्त करने का निर्णय लिया है
E-ऑफिस का क्रियान्वयन 1 अप्रैल से शुरू होगा
सभी विभागों की फाइल ऑनलाइन होगी
अब हर विभागों से भ्रष्टाचार खत्म होगा
Bilaspur News: ड्रायफ्रूट व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड
बिलासपुर-
ड्रायफ्रूट व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड
2 व्यापारियों के दुकान और गोदामों में छापा
गोपालदास टोडरमल और पवन ड्रायफ्रूट पहुंची GST की टीम
दस्तावेज, कंप्यूटर, सहित बिल वाउचर की कर रही जांच
Karnataka News: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पास
कर्नाटक-
वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पास
विस ने वक्फ विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया
कानून मंत्री एचके पाटिल ने प्रस्ताव पेश किया था
CG Vidhan Sabha News: मुख्यमंत्री के विभागों पर बजट चर्चा जारी
मुख्यमंत्री के विभागों पर बजट चर्चा जारी
बजट चर्चा में CM विष्णु देव साय ने कहा
पिछली सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ध्वस्त की थी
हमने भ्रष्टाचार को खत्म कर पारदर्शिता बनाया
हमारा पूरा फोकस सुशासन पर है: CM साय
Dantewada News: 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 नक्सली पर था 2 लाख का इनाम
दंतेवाड़ा
2 नक्सलियों ने किया सरेंडर
1 नक्सली पर था 2 लाख का इनाम
बीजापुर के रहने वाले हैं दोनों नक्सली
SP गौरव रॉय के सामने किया सरेंडर
Maihar News: बिजली खंबे में फांसी लगाकर युवक ने किया सुसाइड
मैहर-
बिजली खंबे में फांसी लगाकर युवक ने किया सुसाइड
पुलिस ने नगर पालिका के कचरा वाहन से अस्पताल भेजा शव
मैहर थाना क्षेत्र के गोला मठ इलाके की घटना
Hatta News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत
हटा-
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत
घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
मड़ियादो थाना क्षेत्र के चकरदा गांव की घटना
Jabalpur News: संस्कारधानी में समरसता की होली
जबलपुर- संस्कारधानी में समरसता की होली
शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जा रही रंग यात्रा
गाजे बाजे के साथ खेली जा रही फूलों की होली
रंगपंचमी पर रंगयात्रा में हज़ारों लोग शामिल।
Shots
Raipur News: कांग्रेस के निष्कासित पार्षद आकाश तिवारी की हुई वापसी
रायपुर ब्रेकिंग ,
कांग्रेस के निष्कासित पार्षद आकाश तिवारी की हुई वापसी ,
सचिन पायलट, दीपक बैज ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया स्वागत ,
आज ही पार्टी में वापसी की आकाश तिवारी ने जताई थी इच्छा ,
सचिन पायलट ने पार्टी को मजबूत करने आकाश को दिए निर्देश
Bijapur News: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का स्मारक किया ध्वस्त
बीजापुर –
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का स्मारक किया ध्वस्त
करीब 30 फिट ऊंचे स्मारक को किया ध्वस्त
भीमाराम-पुजारीकांकेर एक्सीस पर था स्मारक
Shivpuri News: माताटीला बांध में 7 लोगों के डूबने का मामला
शिवपुरी अपडेट-
माताटीला बांध में 7 लोगों के डूबने का मामला
NDRF की टीम ने सभी शव को किया बरामद
कल से चल रहा था रेस्क्यू अभियान
मंदिर पर होली मानाने गए लोगों की डूबी थी नाव
Bilaspur News: डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे बिल्हा के मोहभट्ठा
बिलासपुर
डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे बिल्हा के मोहभट्ठा
पीएम दौरे की तैयारियों की कर रहे समीक्षा
सभास्थल में अधिकारियों की ले रहे बैठक
सेक्रेटरी मनोज पिंगुआ, कलेक्टर, IG सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद
30 मार्च को पीएम मोदी का दौरा है प्रस्तावित
Betul News: टाइल्स दुकान में कर्मचारी की मौत का मामला
बैतूल
टाइल्स दुकान में कर्मचारी की मौत का मामला
कर्मचारी के छत से गिरने का CCTV आया सामने
परिजनों ने दुकान संचालक पर हत्या का लगाया आरोप
पुलिस CCTV आधार पर कर रही मामले की जांच
बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बड़ोरा की घटना
Bilaspur News: डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे बिल्हा के मोहभट्ठा
बिलासपुर
डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे बिल्हा के मोहभट्ठा
पीएम दौरे की तैयारियों की कर रहे समीक्षा
सभास्थल में अधिकारियों की ले रहे बैठक
सेक्रेटरी मनोज पिंगुआ, कलेक्टर, IG सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद
30 मार्च को पीएम मोदी का दौरा है प्रस्तावित
Vidisha News: युवती की सुसाइड मामला
विदिशा-अपडेट
युवती की सुसाइड मामला
परिजनों के समर्थन में उतरे हिन्दू संगठन
युवक के घर और ट्रैक्टर में लगाई आग
मुस्लिम युवक पर है हत्या का आरोप
उमरछा गांव में भारी पुलिस बल तैनात
मकान तोड़ने की कर रहे है मांग
कुरवाई थाना क्षेत्र की घटना
Raipur News: कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक जारी
रायपुर ब्रेकिंग ,
कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक जारी ,
पिछले डेढ़ घंटे से जारी है कांग्रेस की बड़ी बैठक ,
पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्यों के साथ वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल,
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर हो रही चर्चा ,
छत्तीसगढ़ में विपक्षी नेताओं पर हो रही ED की कार्रवाई पर भी हो रही चर्चा ,
CG News: छत्तीसगढ़ की स्थानीय निकायों का ऑडिट रिपोर्ट पेश
ब्रेक
छत्तीसगढ़ की स्थानीय निकायों का ऑडिट रिपोर्ट पेश
विधानसभा में पेश हुआ सीएजी का ऑडिट रिपोर्ट
पंचायती राज एवं शहरी स्थानीय निकाय की रिपोर्ट पेश
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर प्रदेश में बड़ी गड़बड़ी उजागर
370 करोड़ रुपए बर्बाद किए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर
मशीन, वाहन, बुनियादी ढांचा के नाम पर हुई पैसे की बर्बादी
जिस काम के लिए पैसे खर्च हुए, को काम पूरा नहीं हुआ
सैंपल डिस्ट्रिक स्टडी में भी कई गड़बड़ी का हुआ खुलासा
ईडब्ल्यूएस जमीन के नाम पर बिल्डरों ने लगाई चपत
एक स्टडी में 1.54 करोड़ आई गड़बड़ी उजागर
सब स्टैंडर्ड काम के लिए भी ठेकेदार को हुआ ज्यादा पेमेंट
एक ही काम में 7.88 करोड़ की गड़बड़ी उजागर
पूरे प्रदेश में इन कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका
बिल्डर को फायदा पहुंचाने डायवर्सन शुल्क कम लिया गया
Katni News: खड़ी कार में अचानक लगी आग
कटनी
खड़ी कार में अचानक लगी आग
आग पर काबू पाया गया
रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की घटना
Raipur News: कल खून से चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षक
रायपुर ब्रेकिंग,
बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षक समायोजन की मांग को लेकर खून से चिट्ठी लिखेंगे मुख्यमंत्री को ,
समायोजन की माँग को लेकर पिछले 97 दिनों से तूता धरना स्थल पर बैठे बी.एड. सहायक शिक्षक ,
कल खून से चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ,
Ambikapur News: मेयर मंजूषा भगत के घर हुई चोरी
अंबिकापुर-
मेयर मंजूषा भगत के घर हुई चोरी
साइकिल चोरी करते CCTV में कैद हुआ चोर
चोर ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
गांधीनगर थाना पुलिस जांच में जुटी
Bilaspur News: 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बिलासपुर-
12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
घर के कमरे में लगाई फांसी, कारण अज्ञात
हिर्री थाना क्षेत्र के सकर्रा की घटना
MP Crime News: ढाई साल के बच्चे का अपहरण का मामला
आगर-मालवा
ढाई साल के बच्चे का अपहरण का मामला
पुलिस 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
बच्चे के दादा और पिता अपहरण में थे शामिल
पुलिस मासूम और आरोपी पिता के तलाश में जुटी
वारदात में इस्तेमाल वाहन को किया जब्त
पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी
Ambikapur News: चावल लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
अंबिकापुर
चावल लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
सीतापुर थानाक्षेत्र की घटना
CG Murder News: देवर ने की भाभी की हत्या
बलरामपुर
देवर ने की भाभी की हत्या
मामूली विवाद पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
वारदात के बाद से आरोपी फरार
राजपुर थाना क्षेत्र के लाऊ गांव का मामला
Jabalpur News: तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को मारी टक्कर
जबलपुर
तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को मारी टक्कर
स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला की मौत, युवती घायल
ग्रामीणों ने चालक को रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले किया
अपनी नानी को लेकर मंदिर जा रही थी युवती
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव की घटना
CG VIdhansabha: विधानसभा में पक्ष विपक्ष के बीच तीखी बहस
ब्रेक,
विधानसभा में पक्ष विपक्ष के बीच तीखी बहस
सीएम के विभाग पर बजट चर्चा के दौरान बहस
हसदेव और बस्तर मुद्दे पर भिड़े पक्ष विपक्ष
बस्तर और हसदेव के खनिज को कौन लूटना चाह रहा : विपक्ष
राजस्थान सरकार को हसदेव किसने सोपा था: सत्तापक्ष
Raipur News: कांग्रेस से निष्कासित पार्षद आकाश तिवारी पहुंचे राजीव भवन
रायपुर ब्रेकिंग ,
कांग्रेस से निष्कासित पार्षद आकाश तिवारी पहुंचे राजीव भवन,
सचिन पायलट, दीपक बैज से मिले आकाश तिवारी ,
आकाश तिवारी ने जताई कांग्रेस में वापसी की इच्छा ,
कांग्रेस से बागी होकर पार्षद चुनाव लड़े थे आकाश तिवारी ,
Indore News सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर
इंदौर : सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर
राजवाड़ा पर निकलने वाली रँगपंचमी गेर में होंगे शामिल
इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे सीएम
Raipur News: देखते हैं पायलट कांग्रेस को कहां तक उड़ा कर ले जाते है : मंत्री केदार कश्यप
कांग्रेस PAC की सचिन पायलट लेंगे बैठक
मंत्री केदार कश्यप ने कहा
देखते हैं पायलट कांग्रेस को कहां तक उड़ा कर ले जाते है
कांग्रेस सभी क्षेत्रों में हार चुकी है
कांग्रेस का अब कोई सहारा बचा नहीं है
Pathalgaon News: परीक्षा केंद्राध्यक्ष को DEO ने किया निलंबित
पत्थलगांव: IBC24 की खबर का असर
परीक्षा केंद्राध्यक्ष को DEO ने किया निलंबित
नशे में धूत होने के कारण देर से पहुंचा था परीक्षा केंद्र
देर से पहुंचने के कारण छात्रों को घंटे भर इंतजार करना पड़ा था
IBC24 ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर
Pendra News: पुलिस थाने में दर्ज हुआ तीन तलाक का मामला
पेंड्रा: पुलिस थाने में दर्ज हुआ तीन तलाक का मामला
2 साल पहले पीड़िता ने शेख जुनैद से हुई थी शादी
आरोपी ने पीड़िता को 3 बार तलाक बोलकर घर से निकाला था
गौरेला थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
आरोपी की तलाश में जुटी गौरेला पुलिस
Raipur News: कवासी लखमा से कांग्रेस नेताओं ने जेल में की मुलाकात
कवासी लखमा से कांग्रेस नेताओं ने जेल में मुलाकात की
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा
कांग्रेस सरकार में हुए घोटाले की बात बच्चे बच्चे को मालूम है
घोटालों में किनका-किनका जुड़ाव है सब सामने आएगा
कांग्रेस नेताओं की सोच समझ में नहीं आती
पहले सीबीआई पर संदेह कर भरोसा जताते है
किसी को कोई झूठे मामले में नहीं फसाया जा रहा है
Kawardha News: ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश
कवर्धा: ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश
फर्जी पत्रकार बनकर करते थे वसूली
शासकीय डॉक्टरों से करते थे वसूली
1 डॉक्टर सहित 3 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कारवाई
Ashoknagar News: CM डॉ मोहन यादव पहुंचे करीला मंदिर
अशोकनगर: CM डॉ मोहन यादव पहुंचे करीला मंदिर
माता जानकी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
मंच से सरकार की योजनाओं के बारे में बताया
किसानों को दूध पर मिलेगा पांच रु का बोनस
गोपाल योजनाओं के अंतर्गत मिलेगा बोनस
10 से ज्यादा गाय पालने पर मिलेगा अनुदान
करीला मंदिर के लिए 1 करोड़ रु देने की घोषणा
Raipur News: विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मामला
महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मामला,
छग विधानसभा में अजय चंद्राकर ने उठाया मामला
विश्वविद्यालय से संबद्ध 15 कॉलेज में हजार खराब
652 शैक्षणिक पद में से केवल 69 पद भरे
623 पद खाली, कब तक होगी भर्ती
विधायक धरमलाल कौशिक ने भी जताई चिंता
एक शिक्षक 100 से 150 बच्चो को पढ़ा रहे
मंत्री केदार कश्यप ने सदन में की घोषणा
अगले सत्र तक वैकल्पिक व्यवस्था कर लिया जाएगा
Bhopal News: सुनीता विलियम्स का सकुशल धरती पर आना ऐतिहासिक क्षण है : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान….
सुनीता विलियम्स का सकुशल धरती पर आना ऐतिहासिक क्षण है…
मैं उन्हें एवं समस्त वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ……
Raipur News: जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ के लिए जेल पहुंची EOW की टीम
रायपुर….
आबकारी घोटाला मामला
जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ के लिए जेल पहुंची EOW की टीम…
डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम करेगी कवासी से पूछताछ….
आबकारी घोटाले के पैसे नक्सलियों को भी दिए जाने की मिली है जानकारी- सूत्र
EOW की टीम नक्सलियों को पैसे दिए जाने समेत घोटाले से जुड़े करीब 12 सवालों पर कर सकती है पूछताछ…
19,20 मार्च दो दिन EOW को पूछताछ करने की मिली है कोर्ट से अनुमति…
ईडी की विशेष कोर्ट से अनुमति लेकर पूछताछ करने जेल पहुंची है EOW की टीम…
ईडी की न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद है कवासी लखमा….
Indore News: इंदौर में रंगपंचमी की धूम, जमकर उड़ाई जा रही गुलाल, देखें वीडियो
मध्य प्रदेश के इंदौर में रंग पंचमी मनाई जा रही है। यह त्यौहार भगवान कृष्ण और उनकी प्रिय राधा से जुड़ा है और होली के पाँचवे दिन मनाया जाता है।
#WATCH | Rang Panchami being celebrated in Madhya Pradesh’s Indore
The festival is associated with Lord Krishna and his beloved Radha, and it is celebrated on the fifth day after Holi pic.twitter.com/qhIYRdS2Ny
— ANI (@ANI) March 19, 2025
Chhattisgarh Budget Session 2025: बस्तर संभाग के शासकीय छात्रावास में बच्चों की मौत का मामला, सदन में विपक्ष ने किया भारी हंगामा
बस्तर संभाग के शासकीय छात्रावास में बच्चो की मौत का मामला,
सदन में विपक्ष ने किया भारी हंगामा
सरकार के जवाब से नाराज विपक्ष ने किया वॉक आउट
प्रश्नकाल में विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाया मुद्दा, कहा,
सरकार छात्रावास में मौत का आंकड़ा छिपा रही है
सिर्फ 25 मौत की जानकारी दी गई है,
जबकि करीब 50 बच्चो की मौत हुई है
सदन में भी गलत जानकारी दे रही सरकार
मंत्री केदार कश्यप ने कहा, पूरी जानकारी दी गई
Sunita Williams Return Update: ‘भारत की बेटी भारत के लिए गर्व’, सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर भाजपा सांसद रवि किशन का बयान
दिल्ली: सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “बहुत स्वागत है। भारत की बेटी भारत के लिए गर्व है। उनकी वापसी पर बहुत बधाई … जब उनका पैराशूट उतरा, वह देख कर बहुत आनंद हुआ। पूरे भारत, नासा के लिए गर्व की बात है। अंतरिक्ष की पढ़ाई करने वाले सभी बच्चों का उनसे बहुत कुछ सीखना बनता है।”
#WATCH दिल्ली: सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “बहुत स्वागत है। भारत की बेटी भारत के लिए गर्व है। उनकी वापसी पर बहुत बधाई … जब उनका पैराशूट उतरा, वह देख कर बहुत आनंद हुआ। पूरे भारत, नासा के लिए गर्व की बात है। अंतरिक्ष की पढ़ाई करने वाले सभी… pic.twitter.com/a5tc4TU4nI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025
Mahasamund Accident News: कंटेनर और कार की टक्कर, हादसे में 3 की मौत और 6 घायल
महासमुंद-
कंटेनर और कार की टक्कर
हादसे में 3 की मौत,6 घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
देर रात टेमरी रोड पर हुआ हादसा
कोमाखान थानाक्षेत्र का मामला
Shivpuri News: माताटीला बांध में 7 लोगों के डूबने का मामला, NDRF की टीम ने 2 शव को किया बरामद
शिवपुरी-
माताटीला बांध में 7 लोगों के डूबने का मामला
NDRF की टीम ने 2 शव को किया बरामद
लापता लोगों की तलाश में जुटी टीम
कल से चल रहा था रेस्क्यू कार्य
मंदिर पर होली मानाने गए लोगों की डूबी थी नाव
SP और कलेक्टर मौके पर मौजूद
Jabalpur News: सांसदों-विधायकों पर चल रहे अपराधिक केसों का मामला, HC ने सरकार से मांगी विस्तृत जानकारी
जबलपुर- सांसदों विधायकों पर चल रहे अपराधिक केसों का मामला
राज्य सरकार ने HC में पेश किया जवाब
प्रदेश में सांसद, विधायकों के खिलाफ कुल 19 मामले विशेष अदालतों में लंबित
HC ने सरकार से अपराधिक मामलों की मांगी विस्तृत जानकारी
सांसदों विधायकों पर चल रहे मामलों में कितनों पर आरोप तय हुए- HC
विधायकों और सासंदों के लंबित मामले किस स्टेज पर हैं और कितने मामलों में हो चुकी है गवाही- HC
सरकार अदालत में आपराधिक मामलों की विस्तृत जानकारी पेश करे-HC
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से दो हफ्तों में मांगा जवाब।
Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नजरबट्टू सम्मेलन में लिया भाग, पहनी बाबा फलाहारी की पोशाक
इंदौर: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “इंदौर शहर की पहचान एक विश्व धरोहर के रूप में है। सारे विश्व में रंग पंचमी की चर्चा होती है। क्यों ना इसे सनातन धर्म के साथ रंग दिया जाए? हमारे कार्यकर्ताओं ने मुझे फलाहारी बाबा बनाया है। उनकी शाही सवारी निकल रही है। हम सब मिल कर इंदौर शहर की पहचान एक उत्सवी शहर के रूप में मनाते हैं।”
#WATCH इंदौर: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “इंदौर शहर की पहचान एक विश्व धरोहर के रूप में है। सारे विश्व में रंग पंचमी की चर्चा होती है। क्यों ना इसे सनातन धर्म के साथ रंग दिया जाए? हमारे कार्यकर्ताओं ने मुझे फलाहारी बाबा बनाया है। उनकी शाही सवारी निकल रही… https://t.co/FOnrARy3uv pic.twitter.com/VGoU9JrcSV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025
Jabalpur News: आज रंग पंचमी पर खेली जाएगी समरसता की होली, दोपहर 3 बजे निकलेगी रंग यात्रा
जबलपुर-आज रंग पंचमी पर खेली जाएगी समरसता की होली
दोपहर 3 बजे निकलेगी समरसता की रंग यात्रा
छोटा फुहारा से शुरू होकर डीएन जैन कॉलेज तक जाएगी रंग यात्रा
समरसता सेवा संगठन के बैनरतले खेली जाने वाली होली में शामिल होगें हज़ारों लोग
Chhattisgarh Budget Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी, सवाल-जवाब के दौरान हंगामे के आसार
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र जारी,
आज 15वें दिन भी प्रश्न कल हंगामेदार रहने की संभावना
आज मंत्री राम विचार नेताम और आप चौधरी के विभागों से लगे हैं प्रश्न
सवाल जवाब के दौरान हंगामे के आसार
एनएमडीसी से प्रदूषण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया है प्रश्न
ध्यान आकर्षण काल में रेडी टू ईट और कौशल प्रशिक्षण का मुद्दा उठेगा
विजय शर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े देंगे जवाब
आज से सीएम के विभागों पर शुरू होगी अनुदान मांगों पर चर्चा
पंचायती राज और लोकल बॉडी की कैग रिपोर्ट भी होगी पेश
Mauganj News: मऊगंज हिंसा के बाद एक्शन मोड में सरकार, हटाए गए कलेक्टर-एसपी
मऊगंज-अपडेट
मऊगंज हिंसा के बाद एक्शन मोड में सरकार
मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाया गया
संजय कुमार जैन होंगे जिले के नए कलेक्टर
SP रसना ठाकुर भी मऊगंज से हटाई गई
दिलीप सोनी होंगे मऊगंज नए पुलिस अधीक्षक
मऊगंज हिंसा के चार दिन बाद की गई कार्रवाई
Raipur News: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे रायपुर, जेल में बंद कवासी लखमा से करेंगे मुलाकात
रायपुर-
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे रायपुर .
कुछ देर में पहुंचेंगे रायपुर सेंट्रल जेल ,
आबकारी घोटाले में जेल में बंद कवासी लखमा से करेंगे मुलाकात ,
उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी आएंगे जेल ,
डेढ़ महीने से जेल में है कवासी लखमा ,
दोपहर में आयोजित कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में होंगे शामिल,
देर शाम रायपुर से वापस दिल्ली लौट जाएंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ,
Bhopal News: आज धूमधाम से मनेगा रंगपंचमी का त्यौहार, राजधानी में अलग -अलग इलाकों में निकाले जाएंगे जुलूस
भोपाल
आज धूमधाम से मनेगा रंगपंचमी का त्यौहार…
राजधानी में अलग अलग इलाकों में निकाले जाएंगे जुलूस…
हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में निकलेगा चल समारोह…
समारोह में शिव पार्वती, राधा कृष्ण और ब्रज होली की झांकी खास रहेगी…
जुलूस इतवारा, घोड़ा नक्कास और मंगलवारा क्षेत्र में निकाला जाएगा…
जुलूस में शामिल हुलियारों पर टैंकरों के माध्यम से रंग बरसाया जाएगा…
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm