BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ओडिशा में कटक-निर्गुंडी रेल खंड पर ट्रेन सेवाएं बहाल

ओडिशा में कटक-निर्गुंडी रेल खंड पर ट्रेन सेवाएं बहाल

ओडिशा में कटक-निर्गुंडी रेल खंड पर ट्रेन सेवाएं बहाल
Bhasha
Published: 31 Mar 2025 | 1:09 pmModified: 31 Mar 2025 | 1:09 pm

भुवनेश्वर, 31 मार्च (भाषा) ओडिशा के कटक जिले में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद बाधित हुईं कटक-निर्गुंडी रेल खंड की दोनों पटरियों पर सेवा बहाल कर दी गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्व तटीय रेलवे ने बताया कि रविवार को कटक-भद्रक रेलवे खंड पर केंद्रपाड़ा रोड और निर्गुंडी स्टेशन के बीच ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण रेल सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गईं थीं।

उसने बताया कि सेवाएं बहाल होने के बाद पहली यात्री ट्रेन भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-22823) सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर इस मार्ग से गुजरी।

उसने बताया कि पूर्व तटीय रेलवे के कर्मियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रातभर अथक परिश्रम किया और प्रभावित पटरियों को सोमवार सुबह सवा सात बजे तक बहाल कर दिया जाएगा, पटरी को साफ किया गया और ट्रेन की आवाजाही के लिए तैयार किया गया तथा ‘ओवरहेड इक्विपमेंट’ (ओएचई) को सुबह सात बजकर 40 मिनट तक पूरी तरह से बहाल कर दिया गया।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेल सेवाएं बहाल हो गई हैं।

मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण रेलगाड़ियां कम गति (लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा) से, लेकिन सामान्य रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति स्थिर होने पर गति सीमा धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।

इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार निवासी 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है तथा तीन अन्य घायल हुए हैं।

रेलवे अधिकारियों ने पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया है।

रेलवे के पटरी से उतरने के कारण ईसीओआर ने 38 ‘डाउन लाइन’ तथा 17 ‘अप लाइन’ ट्रेन को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जिससे यात्रियों को कम से कम परेशानी हुई।

पूर्वी तटीय रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत कोलकाता में दक्षिण पूर्वी मंडल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त बृजेश कुमार मिश्रा ने घटना की जांच शुरू कर दी है और उन्होंने रविवार रात घटनास्थल का दौरा किया।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ओडिशा में कटक-निर्गुंडी रेल खंड पर ट्रेन सेवाएं बहाल

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm