तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक अब्दुल रहीम काजी कांग्रेस में शामिल
तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक अब्दुल रहीम काजी कांग्रेस में शामिल
नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य और हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अब्दुल रहीम काजी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
उत्तर 24 परगना जिले की बदुरिया विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक काजी ने तृणमूल कांग्रेस से टिकट कटने के बाद रविवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
वह अब बदुरिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभांकर सरकार तथा कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मीर ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘‘अब्दुल रहीम जी पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं। वह अपने काम और जनसेवा के लिए अपने क्षेत्र में जाने जाते हैं। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में शामिल होकर अपने क्षेत्र के लिए काम करना चाहते हैं। आपका कांग्रेस परिवार में स्वागत है।’’
काजी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की राजनीति में मेरे पिता 50 साल तक सक्रिय रहे। वह कांग्रेस के आजीवन सदस्य रहे। कांग्रेस में शामिल होकर मैं अपने घर लौट रहा हूं, मुझे इस बात की बहुत खुशी है।’’
भाषा हक
हक नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


