तृणमूल विधायक मदन मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

तृणमूल विधायक मदन मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

तृणमूल विधायक मदन मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
Modified Date: May 12, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: May 12, 2026 1:50 pm IST

कोलकाता, 12 मई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उत्तर 24 परगना जिले की कमरहाटी सीट से निर्वाचित मित्रा को सोमवार को मूत्र संबंधी समस्याओं के कारण ‘बेले व्यू क्लिनिक’ में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘उन्हें मूत्र संबंधी समस्याओं के साथ लाया गया था और फिलहाल वह चिकित्सा निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।’

अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि यदि उनकी स्थिति में इसी तरह सुधार जारी रहा, तो उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी दी जा सकती है।

मित्रा के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि चुनाव के दौरान और उसके बाद वह अत्यधिक शारीरिक और मानसिक तनाव में थे।

सहयोगी ने कहा, ‘चिकित्सकों ने फिलहाल उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है। उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।’

ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रह चुके मित्रा ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कमरहाटी सीट से भारतीय जनता पार्टी के अरूप चौधरी को 5,646 मतों के अंतर से हराया था।

भाषा सुमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में