उधमपुर में ट्रक दुकान में घुसा : एक की मौत, तीन घायल

Ads

उधमपुर में ट्रक दुकान में घुसा : एक की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - January 29, 2022 / 07:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

जम्मू, 29 जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले की एक दुकान में एक ट्रक के घुस जाने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ट्रक जम्मू से उधमपुर जा रहा था तभी रास्ते में उसका चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और इससे वाहन शुक्रवार देर रात सड़क किनारे स्थित एक दुकान से टकरा कर पलट गया।

उन्होंने कहा कि घटना में ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को एक पीड़ित ने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि घटना में एक बिजली का ट्रांसफॉर्मर, वहां खड़ी हुई एक वैन और एक दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा

नोमान माधव

माधव