Politics On India Pakistan Ceasefire: ट्रंप ने फिर दोहराई भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने की बात, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो, कहा- ..और पीएम मोदी चुप्पी साधे हैं
ट्रंप ने फिर दोहराई भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने की बात, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो, Trump again reiterated his commitment to stop the conflict between India and …
Donald Trump Statement on Ceasefire
- डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया।
- कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए ट्रंप का वीडियो साझा किया।
- भारत ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारिज कर कहा कि संघर्षविराम पाकिस्तान की पहल पर हुआ।
नई दिल्लीः Politics On India Pakistan Ceasefire: कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ताजा बयान का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का दावा अनगिनत बार किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर ‘‘चुप्पी साधे हुए हैं।’’ पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर ट्रंप की टिप्पणी का एक वीडियो क्लिप साझा किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपना यह दावा दोहराया कि उन्होंने ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया’’ और इसे ‘‘व्यापार का हवाला देकर रोका।’’ रमेश ने कहा, ‘‘जहां हमारा देश अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक में डूबा हुआ है, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप लगातार अनगिनत बार भारत और पाकिस्तान को लेकर अपने दावे कर रहे हैं। यह कल वाशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में उनका बयान था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दावों पर चुप्पी साधे हुए हैं।’’
As our country is engulfed in grief over the Ahmedabad aircraft tragedy, President Trump continues to make his claims on India and Pakistan for the nth time. This was at the Kennedy Centre in Washington DC yesterday. And the Prime Minister continues to be silent on these claims. pic.twitter.com/GRd8r4gxeL
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 13, 2025
Politics On India Pakistan Ceasefire: बता दें कि बीतें 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने छह मई की देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष हुआ और 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘संघर्षविराम’ की घोषणा की। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं थी और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) द्वारा अनुरोध किये जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकी गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ट्रंप का दावा है कि उन्होंने व्यापार के जरिए भारत-पाक युद्ध रोका, लेकिन भारत सरकार ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि संघर्षविराम पाकिस्तान के DGMO के अनुरोध पर हुआ।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Trump again reiterated his commitment to stop the conflict between India and Pakistan

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm