टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
चेन्नई, छह मई (भाषा) हाल में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली टीवीके पार्टी के प्रमुख विजय मंगलवार को लोक भवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के सूत्रों ने बताया कि पार्टी संस्थापक ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
विजय ने मंगलवार को लोक भवन को ईमेल भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था और बहुमत साबित करने का विश्वास व्यक्त किया था।
विजय नीत टीवीके ने राज्य की 234 सीट में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है।
भाषा वैभव नरेश
नरेश

Facebook


