केजरी की चुटकी, कहा- शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी खल रही है
केजरी की चुटकी, कहा- शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी खल रही है
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकॉउंट में एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने लिखा है कि शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी अब खल रही है। केजरीवाल ने लिखा है कि प्रधानमंत्री तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए।
People missing an educated PM like Dr Manmohan Singh
Its dawning on people now -“PM तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए।” https://t.co/BQTVtMbTO2
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 31, 2018
असल में अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मोदी सरकार दिल्ली सरकार के कामकाज में बाधा उत्पन्न कर रही है। ज्ञात हो की केजरीवाल और उनकी आप पार्टी के सदस्य पहले भी मोदी की शैक्षणिक योग्यताओं की प्रमाणिकता पर सवाल उठा चुके हैं।
BJP playing dirty politics with Delhiites water. Delhi was getting this water for 22 yrs. Suddenly, present BJP govt of Haryana drastically reduced this supply. Why? Pl don’t make people suffer due to ur dirty politics. https://t.co/62A4CxH9Ns
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 31, 2018
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में जारी जल संकट को लेकर ‘गंदी राजनीति ’ करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा ,भाजपा दिल्लीवासियों के पानी के साथ गंदी राजनीति कर रही है.दिल्ली को जो 22 सालों से यह पानी मिल रहा था वह अब बंद कर दिया गया है। ज्ञात हो कि जिस मनमोहन सिंह की अरविन्द केजरीवाल प्रशंसा कर रहे हैं एक समय वो भी केजरीवाल के निशाने में रह चुके हैं। यहां ये बताना जरुरी होगा कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी किये हैं और वे दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफ़ेसर भी रहे हैं।साथ ही वे प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार भी रह चुके हैं.
वेब डेस्क IBC24

Facebook


