Shoaib Dhebar Raipur Arrested: पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, भाजपा नेता का भांजा भी हिरासत में
Shoaibe Dhebar Raipur Arrested: पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, भाजपा नेता का भांजा भी हिरासत में
Shoaib Dhebar Raipur Arrested: पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, भाजपा नेता का भांजा भी हिरासत में / Image: Instagram
- पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर गिरफ्तार
- लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपये की कथित मांग
- भाजपा नेता के भांजे समेत होटल के तीन कर्मचारियों से पूछताछ
रायपुर: Shoaib Dhebar Raipur Arrested ‘चाचा हमारे महापौर हैं’ ये लाइन आपको याद है ना…नहीं तो चलिए हम आपकी याद ताजा कर देते हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर ने पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए ये बात कही थी। शोएब ढेबर का नाम सुनते ही इस घटना का वीडियो सामने आ गया होगा। इसके साथ ही शोएक के कई कांड भी आपके दिमाग में घूमने लगे होंगे। खैर वो तो पुरानी बातें हो गई, लेकिन एक बार फिर पुलिस ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शोएब को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने एक भाजपा नेता के भांजे को भी मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
एजाज ढेबर का भतीजा शोएब ढेबर गिरफ्तार
Shoaib Dhebar Raipur Arrested मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को एक इंटरनेशनल कॉल आया था, जिसमें कॉलर ने खुद को बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग का सदस्य बताते हुए 50 करोड़ रुपए की मांगी थी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांजगीर चांपा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया था, जो होटल में सेक्यूरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। मामले में आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने ये भी बताया कि उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आनंद कुकरेजा को धमकी देने के लिए कहा गया था। इस काम के बदले उसे 25 करोड़ मिलने की बात कही है।
रायपुरः पुलिस ने शोएब ढेबर को किया गिरफ्तार https://t.co/42hoEINhdX
— IBC24 News (@IBC24News) September 27, 2026
मेनन समाज के कार्यक्रम से उठा ले गई पुलिस
वहीं, कल देर रात शोएब ढेबर मेनन समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सेंट्रल जोन के ACP, थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के भांजे को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जांच में जुटी पुलिस ने होटल के तीन और कर्मचारियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
भाजपा नेता का भांजा भी हिरासत में
जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने होटल के तीन कर्मचारियों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने की पूरी साजिश में उसकी क्या भूमिका थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
- Collector Transfer List 2026 Order: नवरात्रि से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ बदले गए 14 जिलों के कलेक्टर, दो दर्जन से अधिक IAS अफसरों का तबादला
- Dhamtari Changaai Sabha protest: टिकरापारा में घर के अंदर हो रहा था खेला! देखते ही भड़के हिंदू संगठन के लोग, इलाके में माहौल तनावपूर्ण
- Removes ATM Charges: हड़ताल से पहले बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत? सरकारी बैंकों ने हटाया ATM चार्ज, जानें अब कितनी है फ्री लिमिट

Facebook


