MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident: BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का भीषण हादसा, टायर फटने के बाद पोल से टकराई कार, CCTV में कैद हुई घटना, देखें आप भी

MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident: BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का भीषण हादसा, टायर फटने के बाद पोल से टकराई कार, CCTV में कैद हुई घटना, देखें आप भी

MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident: BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का भीषण हादसा, टायर फटने के बाद पोल से टकराई कार, CCTV में कैद हुई घटना, देखें आप भी

MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 27, 2026 / 07:30 am IST
Published Date: September 27, 2026 7:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त
  • टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई
  • विधायक समेत तीन लोग घायल

बुलंदशहर: MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident यूपी के बुलंदशहर में बीजेपी के डिबाई सीट से विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर गाड़ी का भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि विधायक चंद्रपाल सिंह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो अन्य लोग घायल

MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार का हुई है। बताया जा रहा है कि विधायक की गाड़ी टायर फटने के बाद हाईवे से उतर कर सड़क किनारे मिट्टी में दूर तक रपटती चली गई और पोल से टकरा गई। सवार बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

CCTV कैमरा में घटना कैद

एक्सप्रेसवे पर लगे CCTV कैमरा में यह पूरा हादसा कैद हुआ है। वीडियो में फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार से आती हुई दिख रही है। अचानक गाड़ी का टायर फट जाता है, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होती आगे बढ़ती जाती है।

फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क पर रपटती हुई हाईवे से नीचे उतर जाती है और कुछ दूर जाने के बाद तेज रफ्तार में एक पोल से टकरा जाती है। हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह को भी चोटें आई हैं। वहीं, कार सवार अन्य दो लोग भी घायल हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।