ट्विटर के मिशन क्लीन का असर, कम हो गए मोदी-राहुल और अन्य नेताओं के फॉलोअर्स
ट्विटर के मिशन क्लीन का असर, कम हो गए मोदी-राहुल और अन्य नेताओं के फॉलोअर्स
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर इन दिनों अपने फर्जी अकांट्स बंद करने के लिए अभियान चला रहा है, जिसका असर देश-विदेश के बड़े नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या पर भी पड़ा है। ट्विटर के इस मिशन क्लीन के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 लाख फॉलोअर्स कम हो गए तो सुषमा स्वराज राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं के फॉलोअर्स भी कम हो गए हैं।
फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ चलाए गए ट्विटर के इस अभियान के चलते करीब 7 करीड़ फर्जी अकाउंट अब तक डिलीट किए गए हैं। इसी का नतीजा है कि दुनियाभर की बड़ी शख्सियतों के ट्विटर पर फॉलोअर्स अचानक कम हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या में करीब 3 लाख की गिरावट आई। पहले पीएम मोदी के ट्विटर पर 4 करोड़ 34 लाख फॉलोअर्स थे जो अब घटकर 4 करोड़ 31 लाख हो गए।
यह भी पढ़ें :
इसी तरह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के करीब 74 हजार फॉलोअर कम हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 92 हजार फॉलोअर कम हुए हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 20 हजार फॉलोअर्स गायब हो गए। पहले राहुल गांधी के 72 लाख 40 हजार फॉलोअर्स थे जो अब घटकर 72 लाख 20 हजार हो गए हैं।
वैश्विक नेताओं की बात करें तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीब 1 लाख, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के 4 लाख फॉलोअर कम हो गए। बताया गया कि माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने यह कदम अपने प्लेटफार्म को अधिक साफ-सुथरा बनाने के लिए उठाया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


