पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारुदी सुरंग में विस्फोट से सेना के दो जवान घायल

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारुदी सुरंग में विस्फोट से सेना के दो जवान घायल

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारुदी सुरंग में विस्फोट से सेना के दो जवान घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 28, 2020 10:50 am IST

जम्मू, 28 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप गश्त के दौरान दोनों जवानों का बारुदी सुरंग पर पैर पड़ गया जिसके कारण यह विस्फोट हुआ ।

सूत्रों के मुताबिक उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा

शुभांशि माधव

माधव


लेखक के बारे में