मणिपुर में बंधक बनाए गए असम के दो लोग मुक्त कराया

मणिपुर में बंधक बनाए गए असम के दो लोग मुक्त कराया

मणिपुर में बंधक बनाए गए असम के दो लोग मुक्त कराया
Modified Date: July 5, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: July 5, 2026 11:39 am IST

इंफाल, पांच जुलाई (भाषा) पुलिस ने कर्ज न चुकाने पर अवैध रूप से बंधक बनाए गए असम के दो लोगों को मणिपुर के उखरुल जिले से मुक्त करा लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मणिपुर पुलिस ने असम के तिताबर थाने से शिकायत मिलने के बाद दोनों लोगों को बचाने के लिए अभियान चलाया।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, ‘‘असम के जोरहाट निवासी मुनिन कचारी ने तिताबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया कि 12 जून को जोरहाट के ही दिव्यज्योति सैकिया ने उनके भाई को मणिपुर के सेनापति जिले के खामसोम में एक अज्ञात व्यक्ति के पास छोड़ दिया था। आरोप है कि कर्ज चुकाने में असमर्थ रहने और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी बकाया राशि के बदले उनके भाई को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। इसके तहत शुक्रवार को उखरुल जिले के लुंगचोन माईफाई थाना क्षेत्र के चांगता गांव में अभियान चलाकर दोनों पीड़ितों को मुक्त कराया गया।

अधिकारी के अनुसार, बचाए गए लोगों की पहचान कसोब कचारी (29) और अजय गोगोई (33) के रूप में हुई है। दोनों को शनिवार को सेनापति थाने लाया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में