BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Odisha Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दो भाजपा नेताओं की मौत, डंपर ने मारी कार को टक्कर, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Odisha Road Accident: ओडिशा के संबलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाजपा नेताओं की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात एक डंपर

Odisha Road Accident/ Image Credit : IBC24 File Photo

Odisha Road Accident/ Image Credit : IBC24 File Photo

karan nepali
Published: 05 Jan 2025 | 5:18 pmModified: 05 Jan 2025 | 5:22 pm

संबलपुर : Odisha Road Accident: ओडिशा के संबलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाजपा नेताओं की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात एक डंपर द्वारा कार को टक्कर मारने के कारण हुआ। इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, मृतकों की पहचान देबेंद्र नायक और मुरलीधर छुरिया के रूप में हुई है। नायक भाजपा के गोशाला मंडल अध्यक्ष थे, जबकि छुरिया पूर्व सरपंच। दोनों ही वरिष्ठ भाजपा नेता नौरी नायक के करीबी माने जाते थे। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना बुर्ला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)- 53 पर देर रात करीब 1.30 बजे हुई। उसके मुताबिक, कार में चालक समेत छह लोग सवार थे और वे भुवनेश्वर से करडोला स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी छह लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का वहां इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Kishtwar Road Accident: अनिंयत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में चार लोगों की मौत अन्य दो लापता 

दुर्घटना में घायल युवक ने लगाया ये आरोप

Odisha Road Accident: दुर्घटना में घायल हुए सुरेश चंदा ने आरोप लगाया, ‘‘वाहन ने हमारी कार को पीछे से दो बार टक्कर मारी। किसी के द्वारा जानबूझकर हमारी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश करने का संदेह होने पर, चालक ने कार को कांटापल्ली चौक के पास राजमार्ग से ग्रामीण सड़क की ओर मोड़ दिया। फिर भी, डंपर ने हमारी गाड़ी का पीछा किया और उसमें दोबारा भीषण टक्कर मारी, नतीजतन, कार पलट गई।’’ चंदा ने बताया कि जब तक डंपर ने राजमार्ग पर उनकी कार को दो बार टक्कर मारी, तब तक वह होश में थे, लेकिन जब तीसरी बार टक्कर लगी तो वह बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें : Mukesh Chandrakar Murder Case : पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित, ASP मयंक गुर्जर करेंगे नेतृत्व 

जानबूझकर दिया गया हादसे को अंजाम

Odisha Road Accident: घायल भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि किसी ने जानबूझकर हादसे को अंजाम दिया। गलती से कोई एक बार वाहन को टक्कर मार सकता है।कोई व्यक्ति पीछे से तीन बार क्यों टक्कर मारेगा?’’ घायलों से मिलने के बाद रेंगाली के पूर्व विधायक नाइक ने आरोप लगाया कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर मारी गई टक्कर थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘किसी ने जानबूझकर उनकी गाड़ी को तीन बार टक्कर मारी है।’’ पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार भामू ने बताया, ‘‘हमने डंपर को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। चूंकि मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया है, इसलिए हम उस कोण से भी जांच करेंगे।’’

सड़क हादसे से जुड़ी बड़ी बातें

1. सड़क हादसे में भाजपा नेताओं की मौत कब हुई?

सड़क हादसे में भाजपा नेताओं की मौत शनिवार देर रात हुई जब एक डंपर ने उनकी कार को टक्कर मारी।

2. इस सड़क हादसे में मृतकों की पहचान क्या है?

मृतकों की पहचान देबेंद्र नायक और मुरलीधर छुरिया के रूप में हुई है, जिनमें से नायक भाजपा के गोशाला मंडल अध्यक्ष थे।

3. क्या यह सड़क हादसा एक दुर्घटना थी?

घायलों ने आरोप लगाया है कि यह एक जानबूझकर किया गया हादसा था, क्योंकि डंपर ने उनकी कार को तीन बार टक्कर मारी।

4. दुर्घटना के समय कार में कितने लोग सवार थे?

दुर्घटना के समय कार में चालक समेत छह लोग सवार थे।

5. पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?

पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसमें जानबूझकर की गई टक्कर के आरोपों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Two BJP leaders died in a horrific road accident, dumper hit the car, family accused of murder

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm