कासरगोड (केरल), छह जून (भाषा) केरल के अधूर क्षेत्र में शनिवार को एक मकान की चारदीवारी गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका एक मित्र घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अधूर निवासी अबूबकर के पुत्र मुसामिल (14) और उसके छोटे भाई मुंसीर (10) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के समय दोनों भाई सड़क किनारे सामान बेच रहे थे। उनके साथ मौजूद किशोर विहीश भी दीवार की चपेट में आ गया और घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायल विहीश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
यह घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे घटी, जब तीनों अपने घर के पास सड़क किनारे सामान बेच रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि दीवार और मिट्टी का ढेर अचानक उन पर गिर गया।
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़कों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि मुसामिल और मुंसीर ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें संदेह है कि दीवार पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण गिरी होगी।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लड़कों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
भाषा
राखी पवनेश
पवनेश