परीक्षा से बचने के लिए सातवीं कक्षा की दो लड़कियों ने घर छोड़ा

परीक्षा से बचने के लिए सातवीं कक्षा की दो लड़कियों ने घर छोड़ा

परीक्षा से बचने के लिए सातवीं कक्षा की दो लड़कियों ने घर छोड़ा
Modified Date: March 8, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: March 8, 2026 8:59 pm IST

भुवनेश्वर, आठ मार्च (भाषा) भुवनेश्वर में वार्षिक परीक्षाओं से बचने के लिए सातवीं कक्षा की दो छात्राओं ने अपना घर छोड़ दिया जिन्हें अंगुल जिले में उनमें से एक के रिश्तेदार के घर से बचाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मैत्री विहार थाना क्षेत्र की दो लड़कियां बृहस्पतिवार तड़के करीब 10 बजे स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उन्हें शनिवार को बचाया गया।

दोनों बच्चियों के माता-पिता ने गहन खोज के बाद भी जब उन्हें नहीं पाया तो पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों सहेलियों को ढूंढने में मदद करने वाली जानकारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने कहा, ‘तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए हमने शनिवार को अंगुल जिले के किशोर नगर से दोनों को बचाया।’

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़कियों की वार्षिक परीक्षा नौ मार्च से शुरू होने वाली थी। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण परीक्षा से बचने के लिए उन्होंने घर छोड़ दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सत्यापन और कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों लड़कियों को उनके माता-पिता से मिला दिया गया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में