ऋषिकेश में गंगा नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत

Ads

ऋषिकेश में गंगा नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 30, 2025 / 11:07 PM IST,
    Updated On - May 30, 2025 / 11:07 PM IST

देहरादून, 30 मई (भाषा) उत्तराखंड में ऋषिकेश के ढालवाला क्षेत्र में आईडीपीएल श्मशान घाट के पास शुक्रवार को गंगा नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने एक अन्य बालिका को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल से यहां मिली जानकारी के अनुसार, आईडीपीएल शमशान घाट के पास नदी में नहा रहीं तीन लड़कियां पानी में डूबने लगीं, जिसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार से उनमें से एक लड़की अंजली (10) को बचा लिया लेकिन दो अन्य पानी में डूब गयीं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और दोनों लड़कियों के शव बरामद किए। मृतक लड़कियों की पहचान नेहा (13) और अंजली (14) के रूप में हुई है।

तीनों लड़कियों आईडीपीएल क्षेत्र में शिवलोक चौक की गली नंबर छह की रहने वाली थीं।

भाषा दीप्ति जोहेब

जोहेब