बीड में एक मकान के निर्माण स्थल से मिले ब्रिटिश काल के चांदी के ढाई सौ सिक्के
बीड में एक मकान के निर्माण स्थल से मिले ब्रिटिश काल के चांदी के ढाई सौ सिक्के
बीड, तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मकान के निर्माण स्थल से ब्रिटिश काल के चांदी के लगभग 250 सिक्के बरामद किए गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को आष्टी तहसील के सांगवी (पाटन) गांव में तब ये सिक्के मिले जब वहां खेल रहे बच्चों को खोदी गई मिट्टी के ढेर में दबा हुआ एक मिट्टी का बर्तन नजर आया।
अधिकारी ने बताया कि बच्चों ने एक रुपये के सिक्कों को खेलने के टोकन समझकर घड़ा तोड़ दिया और उन्हें अपनी जेब में रखने लगे, लेकिन जमीन मालिक ने हस्तक्षेप किया एवं स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया।
आष्टी की तहसीलदार वैशाली पाटिल ने कहा, ‘‘हमने 1941 के चांदी के कुल 250 सिक्के जब्त किए हैं। ये सिक्के शुद्ध चांदी के बने हैं और इनका वजन चार से पांच किलोग्राम के बीच है।’’
भाषा
राजकुमार मनीषा
मनीषा

Facebook


