पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों को निलंबित किया गया

पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों को निलंबित किया गया

पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों को निलंबित किया गया
Modified Date: February 8, 2026 / 12:47 am IST
Published Date: February 8, 2026 12:47 am IST

चंडीगढ़, सात फरवरी (भाषा) पंजाब सरकार ने शनिवार को एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आधिकारिक आदेशों के अनुसार, अधिकारी कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

आदेशों में हालांकि उनके निलंबन के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया था, सूत्रों ने बताया कि यह केंद्र सरकार की मिशन सक्षम आंगनवाड़ी के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन खरीदने में छह साल की देरी से संबंधित है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए चयनित विक्रेता ने देरी के लिए अदालत का रुख किया था।

इस मामले के संबंध में दो अन्य आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें विकास प्रताप भी शामिल हैं, जो सामाजिक सुरक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में