MP Class 9th-11th Exam: 9वीं–11वीं परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला! अब बोर्ड पैटर्न पर होगा एग्जाम, नई गाइडलाइन जारी
MP Class 9th-11th Exam: 9वीं–11वीं परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला! अब बोर्ड पैटर्न पर होगा एग्जाम, नई गाइडलाइन जारी
MP Class 9th-11th Exam/Image Source: IBC24 File
- MP में परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला
- 9वीं-11वीं की परीक्षा भी बोर्ड पैटर्न पर
- स्कूल नहीं, थाना करेगा पहरा
भोपाल: MP Class 9th-11th Exam: मध्य प्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं।
9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर (MP Class 9th 11th Board Pattern Exam)
नए सिस्टम के तहत प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे और परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले ही प्रश्नपत्रों का बंडल बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद केंद्राध्यक्ष की निगरानी में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। इन परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं।
प्रश्नपत्र होंगे हाई सिक्योरिटी में (MP 9th 11th Exam Question Paper Security)
MP Class 9th-11th Exam: सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और केंद्राध्यक्षों के माध्यम से स्कूलों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन कार्य 23 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर परिणाम घोषित किए जा सकें।
परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है (MP Class 9th 11th Exam Date 2026)
- कक्षा 11वीं: 23 फरवरी से 17 मार्च तक
- कक्षा 9वीं: 2 मार्च से 17 मार्च तक
यह भी पढ़ें
- इन राशियों की बदल सकती है तकदीर, नौकरी-व्यापार में तरक्की, प्रेम जीवन में भी आएगा मोड़, पढ़ें रविवार का राशिफल
- अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, नक्सलवाद पर करेंगे हाई लेवल मीटिंग, कई राज्यों के DG मौजूद

Facebook


