School Principals Suspend News: एक झटके में इतने स्कूल के प्राचार्य सस्पेंड! प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप, सामने आई ये बड़ी वजह
School Principals Suspend News: एक झटके में इतने स्कूल के प्राचार्य सस्पेंड! प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप, सामने आई ये बड़ी वजह
School Principals Suspend News/Image Source: IBC24 File
- मैहर में घोटाले की परतें खुलीं
- 4.37 करोड़ के घोटाले में बड़ा एक्शन
- एक साथ 7 और प्राचार्य सस्पेंड
मैहर: School Principals Suspend News: मैहर जिले के रामनगर विकासखंड में सामने आए 4.37 करोड़ रुपये के लघु निर्माण घोटाले में निलंबन की कार्रवाई लगातार जारी है। IBC24 की खबर के बाद शुरू हुई जांच में वित्तीय अनियमितताओं और निर्माण कार्यों में गंभीर गड़बड़ियों की पुष्टि होने पर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।
4.37 करोड़ के घोटाले में बड़ा एक्शन! (MP Construction Scam)
School Principals Suspend News: इसी क्रम में शनिवार को रीवा संभागीय कमिश्नर बी.एस. जामोद ने एक साथ सात प्राचार्यों को निलंबित कर दिया। जारी आदेश के अनुसार नियम विरुद्ध भुगतान करने के आरोप में हाई स्कूल गोविंदपुर के प्राचार्य मथुरा प्रसाद वर्मा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरसरी के प्राचार्य गुलजार सिंह टेकाम, हायर सेकेंडरी देवराजनगर के प्राचार्य राम लखन रावत, गुलबार गुजारा के प्राचार्य शिवलाल बैस, हायर सेकेंडरी हर्रई के प्राचार्य सियंबर सिंह तथा देवदहा के प्राचार्य लक्ष्मण शुक्ला को निलंबित किया गया है।
School Principals Suspend News: वहीं, जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह ने शासकीय हाई स्कूल देवरा मोलहाई की प्राचार्य रजनी पोरवाल को भी निलंबित कर दिया है। इस मामले में अब तक कुल 16 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि जांच अभी जारी है और दोषी पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
- इन राशियों की बदल सकती है तकदीर, नौकरी-व्यापार में तरक्की, प्रेम जीवन में भी आएगा मोड़, पढ़ें रविवार का राशिफल
- अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, नक्सलवाद पर करेंगे हाई लेवल मीटिंग, कई राज्यों के DG मौजूद

Facebook


