Jodhpur News: आयकर अधिकारियों को भारी पड़ी 15 लाख रुपये की रिश्वत, कोर्ट ने दोनो को चार-चार साल की सजा सुनाई

अदालत के आदेश के अनुसार, फैसला सुनाते हुए पीठासीन अधिकारी (सीबीआई मामलों के लिए विशेष अदालत) भूपेंद्र सनाढ्य ने कहा कि अधिकारियों के कृत्य गंभीर भ्रष्टाचार का मामला हैं

Jodhpur News: आयकर अधिकारियों को भारी पड़ी 15 लाख रुपये की रिश्वत, कोर्ट ने दोनो को चार-चार साल की सजा सुनाई
Modified Date: September 26, 2025 / 11:09 pm IST
Published Date: September 26, 2025 10:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के दोषी
  • दो आयकर अधिकारियों को चार साल कैद
  • दोनों अधिकारियों को 1.10-1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी

जोधपुर: Two Income Tax officials jailed for four years, सीबीआई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के दोषी में दो आयकर अधिकारियों को चार साल कैद की सजा सुनाई, जबकि बिचौलिए के तौर पर काम करने के आरोपी एक जौहरी को बरी कर दिया। जेल की सजा के अलावा दोनों अधिकारियों को 1.10-1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अदालत के आदेश के अनुसार, फैसला सुनाते हुए पीठासीन अधिकारी (सीबीआई मामलों के लिए विशेष अदालत) भूपेंद्र सनाढ्य ने कहा कि अधिकारियों के कृत्य गंभीर भ्रष्टाचार का मामला हैं, जिससे सरकारी संस्थानों में जनता का विश्वास कम हुआ है।

यह मामला मार्च 2015 का है, जब बाड़मेर के व्यापारी किशोर जैन द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से संपर्क करने के बाद तत्कालीन मुख्य आयकर आयुक्त पवन कुमार शर्मा और निरीक्षक शैलेन्द्र भंडारी को जौहरी चंद्र प्रकाश कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

read more: उप्र: गला रेतकर महिला की हत्या करने के आरोप में उसका पति गिरफ्तार

read more:  ट्रंप के शुल्क से दवा कंपनियों के शेयरों में गिरावट, वॉकहार्ट नौ प्रतिशत से अधिक टूटा


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com