पंजाब के फिरोज़पुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो किलो हेरोइन मिली

Ads

पंजाब के फिरोज़पुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो किलो हेरोइन मिली

  •  
  • Publish Date - November 19, 2023 / 10:29 PM IST,
    Updated On - November 19, 2023 / 10:29 PM IST

चंडीगढ़, 19 नवंबर (भाषा) पंजाब के फिरोज़पुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित एक खेत से रविवार को एक पैकेट से दो किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने फिरोज़पुर के चक भांगे वाला गांव के पास तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि खोज अभियान के दौरान खेत से एक पैकेट मिला जिसमें हेरोइन रखी थी।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश