झारखंड के दुमका में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Ads

झारखंड के दुमका में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 08:51 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 08:51 PM IST

दुमका, 14 मार्च (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ये घटनाएं जिले के बाबनखेता और चोरबटिया गांवों के पास हंसडीहा–गोड्डा रेल पटरी पर हुईं।

हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने कहा, ‘रेल की पटरी पर दोनों शव एक-दूसरे से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर पाए गए।’

यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत देर रात करीब एक बजे हुई, जबकि दूसरे की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से हुई।

यादव ने बताया, ‘मृतकों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच होने का अनुमान है और उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।’

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप

ताजा खबर