उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तेज रफ्तार कार ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तेज रफ्तार कार ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, दो लोगों की मौत
पीलीभीत (उप्र), 18 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार एक वद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा चालक सवारियों को लेकर इलाहाबास देव स्थल पर लगे मेले में जा रहा था लेकिन वह जैसे ही बहादिया चौराहे के पास पहुंचा, दियोरिया कलां की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जशोदा (60) और राहुल (14) की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि घटना में घायल 11 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसकी वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा।
पुलिस के अनुसार कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब

Facebook


