जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

Modified Date: September 14, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: September 14, 2026 12:34 pm IST

जम्मू, 14 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 8:40 बजे बक्कल सुरंग के पास बट्टलगला में हुई, जब सारंगधार से रियासी की ओर जा रही मिनी बस चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन का एक टायर फट जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया।

अधिकारियों ने बताया कि 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और घायल हुए छह अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में