राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस भी कड़ी टक्कर में

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस भी कड़ी टक्कर में

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस भी कड़ी टक्कर में
Modified Date: September 14, 2026 / 12:09 pm IST
Published Date: September 14, 2026 12:09 pm IST

जयपुर, 14 सितंबर (भाषा) राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस भी कड़ी टक्कर दे रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजामों के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 10,245 वार्डों के घोषित परिणामों में भाजपा ने 1,937, कांग्रेस ने 1,646 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1,040 वार्डों में जीत दर्ज की है।

इसके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 42, भारत आदिवासी पार्टी ने आठ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने छह, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने छह और आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच वार्डों में जीत हासिल की है।

इन आंकड़ों में निर्विरोध चुने गए 77 उम्मीदवार भी शामिल हैं।

राज्य में जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं। इन सभी निकायों में कुल 10,245 वार्ड हैं।

भाषा पृथ्वी

मनीषा खारी

खारी


लेखक के बारे में