झारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

झारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

झारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Modified Date: May 25, 2025 / 10:25 am IST
Published Date: May 25, 2025 10:25 am IST

गिरिडीह, 25 मई (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार सुबह दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गिरिडीह-धनबाद राजमार्ग पर मोहलीडीह नदी के पास हुई तथा इसमें सात मवेशियों की भी मौत हो गई।

गिरिडीह के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जीतवहन उरांव ने कहा, ‘‘यह टक्कर मवेशियों से लदे एक ट्रक और सीमेंट से लदे दूसरे ट्रक के बीच हुई। दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा कि हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में