Puri Jagannath Rath Yatra: रथयात्रा में अचानक मची भगदड़, देखते ही देखते बिगड़े हालात, मौतों से मचा हड़कंप, कई की तबीयत बिगड़ी

Puri Jagannath Rath Yatra: रथयात्रा में अचानक मची भगदड़, देखते ही देखते बिगड़े हालात, मौतों से मचा हड़कंप, कई की तबीयत बिगड़ी

Puri Jagannath Rath Yatra: रथयात्रा में अचानक मची भगदड़, देखते ही देखते बिगड़े हालात, मौतों से मचा हड़कंप, कई की तबीयत बिगड़ी

Puri Jagannath Rath Yatra | Photo Credit: AI

Modified Date: July 17, 2026 / 07:08 am IST
Published Date: July 17, 2026 7:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुरी में भगदड़
  • दो श्रद्धालुओं की मौत
  • 7 श्रद्धालु अस्पताल भेजे गए

पुरी: Puri Jagannath Rath Yatra कल पूरे देश में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2026) निकाली गई। देश में रथयात्रा को लेकर बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। वहीं ओडिशा के पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी में भी धूमधाम से रथयात्रा (Puri Rath Yatra News) निकाली गई। इसी दौरान कल भगदड़ मच गई। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 7 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया।

Jagannath Rath Yatra 2026 बताया जा रहा है कि रथयात्रा में मची भगदड़ से एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हुई है, तो वहीं दूसरे की मौत का अभी पता नहीं चल पाया है, जिसकी लगातार जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाप्रभु श्री जगन्नाथ, महाप्रभु बलभद्र, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा गुरुवार को पुरी में भारी धार्मिक उत्साह, भक्ति और बेहतरीन प्रशासनिक समन्वय के साथ मनाई गई।

लगातार बारिश में भी पहुंचे 9 लाख श्रद्धालु

बता दें कि 16 जुलाई को पुरी में बारिश का दौर जारी रहा, जिसके बाद भी इस उत्सव में ओडिशा समेत देशभर से करीब आठ से नौ लाख श्रद्धालु शामिल हुए। विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा उत्सव की शुरुआत निर्धारित समय से पहले ही दिन में दिव्य भाई-बहनों और अन्य देवी-देवताओं के लिए ‘पहंडी बीजे’ अनुष्ठान के साथ हुई।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने क्या कहा?

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि उत्सव के दौरान सात लोगों की तबीयत खराब हो गई। वहां तैनात कर्मियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया गया।

इनमें से 60 साल से अधिक उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु की दुर्भाग्यवश मौत हो गई। उनकी मौत की सही वजह का पता संबंधित अधिकारी लगा रहे हैं। इसके अलावा, एक अलग घटना में 35 साल से अधिक उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ा। तत्काल चिकित्सा सहायता दिए जाने के बावजूद उनकी भी दुर्भाग्यवश मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।