हिमाचल के लाहौल-स्पीति में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए
Modified Date: July 13, 2023 / 12:24 pm IST
Published Date: July 13, 2023 12:24 pm IST

शिमला, 13 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके एक के बाद एक महसूस किए गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जिले के किसी भी हिस्से में जान- माल की हानि होने की सूचना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार रात नौ बज कर करीब 30 मिनट पर और 11 बज कर करीब सात मिनट पर आए भूकंप के इन झटकों का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था और इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 और 3.1 दर्ज की गई।

जनजातीय बहुल लाहौल- स्पीति भूकंपीय क्षेत्र-चार (सीस्मिक जोन 4) में आता है, जो एक उच्च क्षति-जोखिम वाला क्षेत्र है।

भाषा खारी गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में