मिजोरम में 3.5 करोड़ रुपये की मॉर्फीन के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
मिजोरम में 3.5 करोड़ रुपये की मॉर्फीन के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
आइजोल, 12 फरवरी (भाषा) मिजोरम के सैतुअल जिले में 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फीन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
असम राइफल्स ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर उसके जवानों ने मणिपुर सीमा के निकट नगोपा गांव में जांच चौकी पर एक वाहन को रोका तथा उसकी तलाशी लेने पर 3.51 किलोग्राम मॉर्फीन बरामद की गई।
असम राइफल्स ने बताया कि मॉर्फीन की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनकी पहचान कासिम और मुकीम अली के रूप में हुई है।
उसने बताया कि दोनों आरोपियों को जब्त मॉर्फीन और वाहन के साथ आगे की कार्रवाई के लिए सैतुअल थाने के हवाले कर दिया गया।
भाषा अमित राजकुमार
राजकुमार

Facebook


