चाईबासा में दो गुटों में विवाद के बाद दो व्यक्तियों की हत्या, एक घायल

चाईबासा में दो गुटों में विवाद के बाद दो व्यक्तियों की हत्या, एक घायल

चाईबासा में दो गुटों में विवाद के बाद दो व्यक्तियों की हत्या, एक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: February 10, 2022 12:45 am IST

चाईबासा, नौ फरवरी (भाषा) झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित तांतनगर थाना क्षेत्र के गिदवासा गांव के बोंजबासा टोली में दो गुटों के बीच हुए विवाद में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गयी जबकि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त 39 वर्षीय शिवशंकर महाराणा एवं 25 वर्षीय सतीश गोप के रूप में की गई है। जबकि इस मारपीट में सामु बोयपाई घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि घटना हड़िया गोदाम में हड़िया (चावल से बना हुआ नशीला पेय पदार्थ) पीने के दौरान मंगलवार देर शाम हुई।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। तांतनगर के थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि खाने-पीने के दौरान विवाद होने पर यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा सं इन्दु शोभना

शोभना


लेखक के बारे में