मणिपुर में वसूली में शामिल दो उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में वसूली में शामिल दो उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, 10 अगस्त (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के दो घाटी जिलों से अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े और वसूली की गतिविधियों में शामिल दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के सदस्य कोंसम सनातोम्बा (44) को रविवार को इंफाल पूर्वी जिले के लामलोंग से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वह वसूली करने और लोगों को धमकाने जैसी गतिविधियों में शामिल था।
पुलिस ने बताया कि काकचिंग जिले में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के स्वयंभू कॉरपोरल थौनाओजम इबोचौबा मैइती (56) को इको पार्क रोड से गिरफ्तार किया गया।
भाषा तान्या रंजन
रंजन

Facebook


