Vande Bharat: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने की जमकर नारेबाजी, पूर्व सीएम की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई चूक?

Mamata Banerjee Attack Update: उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ ने अचानक हमला कर दिया।

Vande Bharat: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने की जमकर नारेबाजी, पूर्व सीएम की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई चूक?

Mamata Banerjee Attack Update/Image Credit: AI

Modified Date: August 9, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: August 9, 2026 11:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हलिशहर में भीड़ ने हमला किया ।
  • आक्रोशित भीड़ ने ममता के काफिले पर कीचड़ फेंका और पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें बरसाईं।
  • ममता बनर्जी पुलिस कस्टडी में मारे गए TMC कार्यकर्ता के घर जा रही थी तब हमला हुआ।

Mamata Banerjee Attack Update: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ ने अचानक हमला कर दिया। ममता TMC कार्यकर्ता के घर जा रही थीं, जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी, तभी गुस्साई भीड़ ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और हमला कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सीएम की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया, उस पर कीचड़ फेंका और पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें बरसाईं। (Mamata Banerjee Attack Update) आक्रोशित भीड़ ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साई भीड़ ने उन्हें चोर और डकैतों की रानी जैसे ताने दिए। हालात बिगड़ते देख मौके पर तुरंत पुलिस बल पहुंचा और सुरक्षा के बीच पूर्व सीएम ममता बनर्जी को इलाके से सुरक्षित बाहर निकाला।

Mamata Banerjee Attack Update: ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने ही कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। हमला इतना भयानक था कि अगर गाड़ी की खिड़कियां खुली होतीं, तो उनका सिर फट जाता और वे सभी लोग मारे भी जा सकते थे। ममता TMC कार्यकर्ता के घर जा रही थीं, जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी, तभी गुस्साई भीड़ ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। इस दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ नारे भी लगाए गए।

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता के आरोप पर पलटवार किया। (Mamata Banerjee Attack Update) निशाना साधा कि ये तृणमूल कांग्रेस और जनता की आपसी लड़ाई है, बीजेपी का इससे कोई लेना देना नहीं है लेकिन इस हमले की बीजेपी निंदा करती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.